
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बरती है. इसको लेकर हर थाना क्षेत्र में लोगों पर दबिश बढ़ा दी गयी है. इसके लिए कई बाजारों में दबाव बनाया गया है. इसको लेकर दबाव बनाया गया है, जिसके तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसके तहत जमशेदपुर के कई इलाके में सख्ती बरती जा रही है. उधर कोरोना मरीजों की संख्या को बढ़ते देख कदमा बाजार में सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बाजार खोलने का आदेश दिया है. उधर इस आदेश के बाद कदमा बाजार में हड़कंप मच गया है. दुकानदारों का कहना है कि यह आदेश कदमा बाजार के लिए है, जबकि पूरे शहर में लागू होना चाहिए. वहीं जिला प्रशासन ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है कि सुबह 9 बजे से दो बजे तक बाजार खुलेंगे. बाजारों को 9 बजे तक खोलने का आदेश है. दुकानदार इसलिए परेशान है कि कम समय में बिक्री कैसे होगा. एक तो दुकान खोलते 10:00 बज जाता है और 2:00 बजने में ज्यादा वक्त नहीं लगता ऐसे में कैसे चलेगा रोजी रोटी. यह समस्या इन दुकानदारों को सता रही है. वैसे अब देखने वाली बात ये होगी कि यह आदेश केवल कदमा में लागू होता है या पूरे शहर में.







