
जमशेदपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल झारखंड के एक दिवसीय दौरे के बाद लौट गये. उन्होंने जमशेदपुर के दौरे के दौरान आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं को काफी निराश किया. कार्यकर्ताओं और नेताओं से लेकर मीडिया तक को उन्होंने ठेंगा दिखा दिया. इसके बाद वे वापस लौट गये. आम आदमी पार्टी के नेताओं से मिले बगैर वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाते रहे. इसके बाद शनिवार की सुबह बेल्डीह क्लब अपने दोस्तों के साथ पहुंचे. बेल्डीह क्लब में उन्होंने नाश्ता किया. इस दौरान इतनी कड़ी सुरक्षा थी कि किसी से उनको मिलने नहीं दिया गया. इसके बाद अरविंद केजरीवाल वापस लौट गये. इस दौरान जमशेदपुर पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वे वापस लौट गये. वैसे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे निजी कार्यक्रम में आये है, जिस कारण वे किसी से मिलना नहीं चाहते है. इसके बाद वे वापस रांची होते हुए नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये.

दस अक्तूबर को फिर आ सकते है अरविंद केजरीवाल, यह दौरा राजनीतिक होगा
अरविंद केजरीवाल के हवाले से यह खबर आयी है कि वे एक बार फिर से दस अक्तूबर तक वापस झारखंड आयेंगे. यह दौरा राजनीतिक होगा. इस दौरान वे नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वे पार्टी को मजबूत बनाने पर बातचीत होगी.



