
रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो फिर से पढ़ाई करने का फैसला लिया है. जगरनाथ महतो को झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में शिक्षा मंत्री का अहम पद दिया गया. इसके बाद उनके मंत्री पद पर ही सवाल उठ रहे थे कि जो दसवीं पास है, वह खुद पूरे राज्य का शिक्षा मंत्रालय देखेगा. इसको लेकर कई सवाल भी उठे थे. लेकिन अपनी आलोचकों को जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने तय किया है कि वे इंटर की पढ़ाई अब शुरू करेंगे. उन्होंने बोकारो के नवाड़ीह के इंटर कॉलेज में आटर्स में दाखिला लेने के लिए नामांकन फार्म लिया है. आपको बतां दे कि वे गिरीडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक है. वे खुद कॉलेज पहुंचे और एडमिशन फार्म को लिया. लाव लश्कर के साथ जब वे पहुंचे तो बोकारो जिले के नवाडीह के देवी महतो इंटर कॉलेज के लोग भी हड़बड़ा गये. वे खुद स्टूडेंट बनकर वहां पहुंचे और खुद दाखिला लेने की इच्छा जाहिर की और फॉर्म भरा. बाद में शिक्षा मंत्री ने एडमिशन फॉर्म लेने के बाद कहा कि सीखने और पढ़ने का कोई उम्र नहीं होता है. इस कारण हम भी पढ़ने आ गये है. उन्होंने कहा कि राज्य का जब शिक्षा मंत्री मुझे बनाया गया तो कई लोगों ने सवाल उठाया था कि मैट्रिक पास व्यक्ति शिक्षा मंत्री बन गया है, उससे क्या शिक्षा का कल्याण होगा. इसके बाद ही हमने फैसला ले लिया था कि वे इंटर की पढ़ाई करेंगे और अपनी डिग्री को और आगे बढ़ायेंगे. शिक्षा के स्तर को भी राज्य में ऊपर उठायेंगे क्योंकि एक स्टूडेंट भी शिक्षा का मंत्रालय संभाल सकता है और बेहतर काम शिक्षा के क्षेत्र में कर सकता है, यह साबित कर दिखायेंगे.







