
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी निवासी रिंकू सरदार की 16 वर्षीय पुत्री नेहा सरकार तीन दिन से घर से लापता है. इस संबंध में रिंकू ने परसूडीह थाना में नेहा की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. रिंकू ने पुलिस को बताया कि बीते 5 अक्टूबर की शाम को नेहा घर से अचानक बिना बताए कहीं चली गई. उन्होने सोचा कि आसपास ही कहीं गई होगी, वापस आ जाएगी. पर रात होने पर भी वह वापस नहीं आई, तो उसे खोजने निकले पर वह कहीं नहीं मिली. इससे पहले भी वह घर से भागकर अपने नानी के घर चली गई थी. बाद में वह खुद ही वापस आ गई. अपील की गयी है कि अगर किसी को भी इसकी जानकारी मिले तो परसूडीह थाना में इसकी सूचना दें.







