
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी स्थित रुद्रा अपार्टमेंट के स्विच रूम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उधर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और जुस्को को भी दे दी गई. जहां टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पा लिया. वैसे इस घटना से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. फिलहाल जुस्को के बिजली मिस्त्री घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. आग लगने की सूचना के बाद अपार्टमेंट के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. जिसे पुलिस के सहयोग से शांत कराया गया.




