• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 27, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-administration-in-action-जमशेदपुर में प्रतिबंधित पान मसाला के प्रयोग और बिक्री के लिए चला सघन जांच अभियान, मानगो और घाटशिला में छापामारी, बड़े पैमाने पर गुटखा जब्त, लगा हर्जाना, डीसी ने अधिकारियों को बैठक कर दिये सख्त आदेश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
मानगो में छापामारी करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त सूरज कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन के संयुक्त आदेशानुसार जमशेदपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित पान मसाला प्रयोग एवं बिक्री हेतु लगे प्रतिबंध के अनुपालन हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की ब्रिफिंग जिला सभागार, जमशेदपुर में की गई. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व एसडीओ धालभूम द्वारा की गई ब्रिफिंग में सभागार में उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि मंगलवार से ही सघन छापेमारी अभियान संबंधित थाना क्षेत्रों में चलाया जाना है. ग्रामीण क्षेत्रों में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी को व्यापक जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. उक्त के आलोक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में थानावार दण्डाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. गठित टीम को आर्थिक दण्ड अधिरोपण हेतु चालान की प्रति उपलब्ध कराई गई है जिसके अनुसार दण्ड का निर्धारण कर वसूली की कार्रवाई करेंगे. संयुक्तादेश में सिटी एसपी व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एवं ग्रामीण क्षेत्र में एसडीओ धालभूम व घाटशिला तथा संबंधित पुलिस उपाधीक्षक को संपूर्ण अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

घाटशिला में चल रही छापामारी.

घाटशिला और मानगो एरिया में ताबड़तोड़ छापामारी
घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा गालूडीह थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रुप से सभी पान मसाला गुमटी/ दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई एवं प्रतिबंधित पान मसाला/ गुटखा का बिक्री नहीं करें, यह कानूनन अपराध है. सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित पान मसाला/गुटखा के बिक्री के संबंध में सरकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अक्षरश: अनुपालन का निर्देश दिया गया. मौके पर पदाधिकारियों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर जनसाधारण को आवश्यक रूप से मास्क लगाने की बात कही गई, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई. मानगो नगर निगम की ओर से प्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू उत्पाद के भंडारण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान नगर निगम क्षेत्र के आजाद नगर, मानगो चौक, डिमना चौक, पारडीह चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड, न्यू पुरुलिया रोड आदि क्षेत्रों में संबंधित थाना के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानों में लाइसेंस की जांच की गई एवं प्रतिबंधित पान मसाला तंबाकू आदि सामानों के मिलने पर दुकानदारों के विरुद्ध 200 रुपये फाइन किया गया. कुल 7 दुकानों से कुल 1400 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान कई दुकानों का जांच किया गया जिसमें 7 दुकानों में ही पान मसाला, तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए. कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करें अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में चिकित्सा पदाधिकारी कल्याण महतो, नगर प्रबंधक राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, निशांत कुमार, निर्मल कुमार, कार्यालय कर्मी अंशु कुमार, मोहम्मद कासिम, राजेश कुमार एवं अन्य कर्मी तथा आजाद नगर थाना एवं मानगो थाना के सब इंस्पेक्टर शामिल थे. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निम्नांकित दिशा-निर्देश के आलोक में यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया : (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

1.FSS Act 2006 की धारा 30(2)(a) एवं FSS Regulations 2011 के द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग कर प्रतिबंधित पान मसाला/ Tobacco Products के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

2.FSS Act 2006 की धारा 31 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति की जांच कर बिना अनुज्ञप्ति धारी के विरूद्ध कार्रवाई करेंगे. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

3.FSS Act 2006 की धारा 32, 59 एवं 60 अंतर्गत दण्ड अधिरूपण, सीजर आदि की कार्रवाई की जानी है. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

4.FSS Act 2006 से संबंधित Regulations 2.3.4 के अनुसार यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

5.IPC के सुसंगत धारा अंतर्गत आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की भी कार्रवाई करेंगे. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

  1. सभी गठित टीम अपने आवंटित क्षेत्र एवं चिन्हित रूट के अनुसार सुचारू रूप से अभियान कार्यान्वयन करेंगे. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस
खबर

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

August 27, 2026
Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव
कारपोरेट व यूनियन

August 26, 2026
Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

Next Post
jamshedpur-archery-association-जमशेदपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार से मिले पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी, बहरागोड़ा में जल्द खुलेगा आर्चरी एकेडमी

jamshedpur-archery-association-जमशेदपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार से मिले पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी, बहरागोड़ा में जल्द खुलेगा आर्चरी एकेडमी

jharkhand-andolankari-झारखंड आंदोलनकारी 20 साल भी महसूस कर रहे है ठगे, मांगी सुविधाएं

jharkhand-cm-hemant-soren-action-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की माइनिंग को लेकर बैठक, अवैध खनन रोकने के लिए बढ़ाया दबाव, ट्रकों को थाना में रखने का दिया गया आदेश

jharkhand-cm-hemant-soren-action-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की माइनिंग को लेकर बैठक, अवैध खनन रोकने के लिए बढ़ाया दबाव, ट्रकों को थाना में रखने का दिया गया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव

Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव

Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

Jamshedpur julus – e – mohammadi : ईद मिलादुन्नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत हर इंसान के लिए बेहतरीन नमूना

Tata steel raw material division : टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन ने आयोजित किया त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक, कई बदलावों पर चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News