
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत सीपी टोला में 28 वर्षीय युवक आशीष प्रधान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार वालों ने इसकी सूचना बागबेड़ा थाना पुलिस को दी जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. बताया जाता है कि मोबाईल दुकान में काम करता था. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




