
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के गड़ंगी निवासी चामटू बारिक की बेटी गीता बारिक का विवाह 5 मार्च को बहरागोड़ा के सामूहिक विवाह समारोह में धूमधाम से होगी. उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में कही. ग्रामवासियों के आग्रह पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी गड़ंगी गांव पहुंचे. डॉ गोस्वामी ग्रामीणों की उपस्थिति में अत्यंत गरीब मोटिया मजदूर चामटू बारिक से मिले,चामटू बारिक की 4 बेटी और 1 बेटा है. चामटू बारिक को महीने में 10 दिनों तक मोटिया मजदूरी का कार्य मिलता है जबकि उसकी पत्नी बुधनी बारिक खेतीहर मजदूर है.

गरीबी के कारण चामटू बारिक को अपनी पुत्री के विवाह में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था. गड़ंगी गांव के लोगों ने इस अत्यंत गरीब मजदूर के बेटी का विवाह सामूहिक विवाह अनुष्ठान में कराने का आग्रह किया. गांव की इस बेटी के विवाह में गांव की सभी महिलाएं शामिल होंगी.
डॉ गोस्वामी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा नारायण सेवा है. विगत 5 वर्षों से बहरागोड़ा में सम्पूर्ण समाज के सहयोग से अत्यंत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन होता रहा है. महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण का अभिनव कार्य सम्पन्न हो रहा है.
ग्रामीणों की सभा को रंजीत बाला,ब्रजेश मिश्रा, राजकुमार कर, भक्ति श्री पंडा, उत्पल पैड़ा ने संबोधित किया. इस अवसर पर ग्राम प्रधान उत्तम मुंडा, सदानंद मुंडा, वीणा पात्र, काजल महाकुड़, उषा रानी बेरा, शुक्ला घोष, दीपक घोष, गणेश मुंडा, कृष्णा दुबे समेत अन्य उपस्थित थे.




