
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 4 मे विवादित जमीन पर खुर्शीद हसन द्वारा नक्शा विचलन कर निर्माण कार्य को जमशेदपुर अक्षेस द्वारा नवम्बर 2020 मे सील कर दिया गया था. उक्त जमीन पर जमशेदपुर न्यायालय मे ओरिजिनल टाइटल सूट नंबर 06/20 विचाराधीन है एवं कदमा कांड संख्या 112/20 की जांच चल रही है. कदमा थाना पुलिस द्वारा उक्त स्थल पर कोई अप्रिय घटना न घटे उसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के न्यायालय में 107 एवं 144 का प्रतिवेदन दिया गया है. उसके बाबजूद भी पिछले तीन दिनो से खुर्शीद हसन एवं उक्त भवन का ठेकेदार राहुल सिंह द्वारा सभी नियमो का धज्जी उड़ाते हुए निर्माण कार्य जारी किया गया था. इसकी जानकारी जब अरूण सिंह द्वारा कदमा थाना प्रभारी को दिया गया तो कदमा थाना प्रभारी ने तत्काल उक्त सील भवन में कार्य करने वाले मजदूरों को पकड़कर थाने में पूछताछ की जा रही है.





