
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले राज भुईयां को इंद्र नगर से गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पुलिस ने 66 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. इधर छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही राज का साथी नरेन भुईयां भागने में सफल रहा. गुरुवार को पुलिस ने राज को मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की और राज को गिरफ्तार किया.पुलिस को देख नरेन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब राज की तलाशी ली तो उसके पास से कुल 66 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. बाजार में इसकी कीमत लगभग 20 हजार रूपए बताई जा रही है. इधर पुलिस फरार नरेन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.





