
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा हाट मैदान में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. डॉ गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कोरोना का टीका लेने हेतु लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया है. कई तरह की भ्रान्तियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी हुई है. उन्होंने कहा कि टीकाकरण और कोरोना गाइडलाइन का पालन कर हम कोरोना को पूरी तरह से पराजित करेंगे. भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता आदिवासी गांवों में जाकर टीका लेने के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही है. बैठक में भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरी, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज बासुरी, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमाल हेम्ब्रम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र, मंडल महामंत्री गंगाराम हांसदा, महिला मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मी रानी मांडी, भाजयुमो नेता गोपीनाथ हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.





