
घाटशिला : विगत दिनों पढ़ने की ललक के कारण मुसाबनी – जादुगोड़ा मुख्य सड़क किनारे मुसाबनी प्रखंड के रोआम गांव के तीन बच्चे ऑनलाइन पढ़ने के लिए सड़क किनारे बैठकर आम बेचकर एनड्रॉयड फोन खरीदने के लिए आम बेचने की न्यूज शार्प भारत पोर्टल और लोकप्रिय अखबार उदित झारखंड में प्रकाशित होने के पश्चात घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कार्यकर्ताओं को गांव भेजकर बच्चों के अभिभावक से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए. बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि लॉकडाउन होने से विद्यालय बंद है और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है. कहा कि वे मजदूरी कर किसी प्रकार परिवार का भरण पोषण करते हैं उनके पास उतनी पैसे नही है कि वे बच्चों के लिए एनड्रॉयड फोन खरीद सके. कहा कि बच्चों में पढ़ने की चाहत है बच्चें रोजाना जंगल से आम तोड़कर फोन खरीदने के लिए सड़क किनारे बैठकर आम बेचकर रूपये इकट्ठा कर रहे हैं ताकि वे फोन खरीद सके. झामुमो कार्यकर्ताओं ने परिजनों से बातकर सारी बातें विधायक रामदास सोरेन के समक्ष रखकर बच्चों को मदद करने की मांग की. विधायक श्री सोरेन और झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 3 गरीब बच्चों को मोबाइल खरीदकर दिया है ताकि बच्चें पढ़ सके.विधायक ने तीनों बच्चों को घाटशिला के विधायक आवास कार्यालय में बुलाकर तीनों बच्चों को सैमसंग का मोबाइल दिया गया. बच्चे फोन पाकर बहुत खुश हुए और कहा कि अब हम भी ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे. बच्चों को मोबाइल मिलने से उनके माता-पिता ने विधायक रामदास सोरेन और झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बब्बन राय सहित उनके सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.




