
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में शहरी क्षेत्र के लिए ही तीन आईपीएस अपनी सेवाएं दे रहे है, वहीं जिले में ग्रामीण एसपी का प्रभार पिछले एक साल से सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट संभाल रहे है. अप्रैल 2020 में तत्कालीन ग्रामीण एसपी पीयूष पांडे के देवघर ट्रांसफर होने के बाद से ही यह पद खाली पड़ा है. इसका प्रभार सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के पास है. इधर डीएसपी सिटी के पद को एएसपी सिटी के नाम से कर आईपीएस अधिकारी कुमार गौरव को इसकी कमान सौंप दी गई है. इसके अलावा एएसपी अभियान का पद अक्टूबर 2020 से अब तक खाली है. अक्टूबर 2020 से पहले एएसपी अभियान के पद पर सीआरपीएफ गुलशन तिर्की पदस्थापित थे. एएसपी अभियान का पद खाली होने के कारण नक्सलियों के खिलाफ चलने वाला अभियान रुक सा गया है. पद पद खाली होने से लेकर अब तक नक्सली अभियान नही चला है. इधर ग्रामीण एसपी का प्रभार सिटी एसपी के पास होने के बाद सिटी एसपी और एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन द्वारा कभी– कभी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लिया जाता है. अब देखना ये है कि जिले में ग्रामीण एसपी और एएसपी अभियान का पद कब तक खाली रहता है. फिलहाल एसएसपी डॉ एम तमिल वानन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एएसपी सिटी कुमार गौरव जैसे आईपीएस अधिकारी जिले के शहरी क्षेत्र में अपने सेवाएं दे रहे है.




