
सरायकेला थानान्तर्गत मुड़कुम गांव की रहनेवाली 50 वर्षीय विधवा शुरु तापे की गला काट कर हत्या कर दी गई है. वह पिछले 13 सितंबर से घर से लापता थी. आज मुड़कुम स्थित खरकई नदी के किनारे उसका शव बरामद हुआ. वहीं शव के गले में कटे का निशान भी पाया गया है. उधर मृतक के परिजनों ने हत्यारों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, और पोस्टमार्टम कराकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. फिलहाल मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.



