देवघर : झारखंड के देवघर के सारठ विधायक और पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने देवघर एम्स का निरीक्षण किया और यहां के ओपीडी भवन का अभी तक उद्घाटन नहीं होने पर अफसोस जाहिर किया. रणधीर सिंह ने कहा कि ओपीडी सेवा शुरू नहीं होने से यहां के गरीब लोगों को इस सुविधा के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सहित राज्य सरकार और स्थानीय सांसद से देवघर ऐम्स की ओपीडी सेवा जल्द से जल्द शुरू करने का किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसको लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए. पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर यहाँ ओपीडी सेवा तुरंत शुरू करने का आग्रह किया जाएगा.




