
जमशेदपुर : फिलीपींस में शहर के युवक तरनजीत उर्फ समी की 11 जुलाई को गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में में झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है. ज्ञापन में कहा गया है कि अभी तक मामले में केस तक दर्ज नहीं किया गया है. प्रधानमंत्री से तरनजीत के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की गई है. ज्ञापन में कहा गया है कि तरनजीत साई इंडियन ग्रोसर का व्यवसाय करता था. उसके साथ कुछ कर्मचारी भी थे, जो काम करते थे. इस व्यवसाय में तरनजीत को उसके मामा कुलदीप सिंह भी हाथ बंटाते । वह 2018 में फिलीपींस गया था और ताई ताई नामक जगह पर व्यवसाय कर रहा था.





