
जमशेदपुरः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी चालक प्रद्युत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंची. पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रद्युत सिंह को पुलिस अभी तक नही गिरफ्तार कर पाई है जबकि आरोपी उसे व्हाट्सएप कॉल कर केस उठाने को धमकी दे रहा है, इतना ही नहीं कुछ लोग उसके घर भी आते है को केस उठाने और बयान बदलने के लिए प्रलोभन दे रहे है. पीड़िता ने बताया कि इसकी जानकारी थाना से लेकर सिटी एसपी को भी दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़िता ने कहा कि वह अब मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है जिससे तंग आकर वह अपने बच्चों समेत आत्महत्या करने को विवश हो जायेगी. बता दे कि साल 2012 में महिला उस वक्त आरोपी के संपर्क में आई जब वह अपनी पति के खिलाफ न्यायालय में तलाक के लिए केस लड़ रही थी. इस बीच प्रद्युत सिंह उसके संपर्क में आया और कदमा के त्रिशूल टावर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. उसने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई. बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा. ये जानकारी महिला के फुफेरे भाई को की टीएम एच में डॉक्टर थे, उन्हे पता चला. यह बात पता चलने के बाद उसने महिला को खूब फटकार लगाई. महिला ने कहा कि वह प्रद्युत से शादी कर लेगी. इस बीच प्रद्युत उसे पुरी, उज्जैन, देवघर और रांची समेत कई जगह घूमने लेकर गया और दुष्कर्म किया. प्रद्युत उसे रांची स्थित मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास भी लेकर गया, जहां उसने मंत्री के के आवास की देखभाल करने वाले गुणाधर और बुचा नाम के व्यक्ति को उसे अपनी पत्नी बताकर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था. वह गुणाधर को कहकर मंत्री के घर की सीसीटीवी भी बंद करवा देता था ताकि कोई उसे अंदर ले जाते न देख सके. बीच में नौकरी छूटने के बाद महिला ने अपने फुफेरे भाई को गारंटर बनवाकर प्रद्युत को जेसीबी के लिए लोन दिलवाया. साल 2020 में जब उसने प्रद्युत को शादी का दबाव बनाया तो प्रद्युत ने पति के साथ तलाक के बाद शादी करने की बात कही थी. अब महिला को डर है कि प्रद्युत उसे जान से मार देगा.




