
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर में शुक्रवार को पोर्टेबल कोरोना वार्ड में धमका होने के बाद मामले को संज्ञान में लेकर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान श्री गुप्ता ने डीसी सूरज कुमार और अस्पताल के अधीक्षक अरुण कुमार को जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है. कोरोना वार्ड शुरु होने से पहले ही घटना का शिकार हो गया है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि वार्ड में लगाए गए सामान की गुणवत्ता निम्न स्तर का है. जांच के बाद अगर कोई दोषी होता है तो उसपर कार्रवाई कि जाएगी. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में बनने वाले भोजन का भी स्वाद लिया. बता दे कि एमजीएम अस्पताल परिसर में कोरोना के लिए बनाए गए 100 बेड का अस्पताल शुरू होने से पहले ही घटना का शिकार हो गया. शुक्रवार की शाम यहां कोरोना के चौथे वार्ड में एक एक कर लगातार 10 धमाके हुए थे.






