
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बिष्टुपुर में खुद को मंत्री बन्ना गुप्ता का आदमी और भाजपा नेता अभय सिंह का भतीजा बताकर लोगों से ठगी करने वाला एक युवक प्रकाश में आया है. युवक का नाम अभिषेक सिंह बताया जा रहा है. उसे जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले मुकेश कुमार चौधरी ने बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत की है.(नीचे भी पढे)
ॉ मुकेश ने बताया कि दो दिन पहले अभिषेक ने बिष्टुपुर पटियाला के पास उसे रोका और पहले खुद को जोमौटो का टीम लीडर बताकर रीगल मैदान के पास छोड़ने को कहा. उसने अभिषेक को बैठा लिया. वहां जाकर अभिषेक ने खुद को बन्ना गुप्ता का आदमी और अभय सिंह का भतीजा बताकर जबरदस्ती एक हजार रुपये छीन लिए. (नीचे भी पढे)
बाद में उनलोगों ने पटियाला से उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. उसके पकड़ाने के बाद पता चला की वह कई लोगों से ठगी कर चुका है. अब मुकेश को उसके पैसे वापस चाहिए पर अभिषेक रुपये वापस करने से मना कर रहा है. इसको लेकर जोमौटो के डिलीवरी बॉय बिष्टुपुर थाना पहुंचे है.







