
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा कदमा मंडल महामंत्री विक्की यादव के नेतृत्व और भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत के एक सौ करोड़ से भी ज्यादा लोगों को जीवन रक्षक वैक्सीन सफलता पूर्वक लगने पर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य कर्मियों को गुलाब फूल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भोला शर्मा, कमल कुमार, संतोष सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी, पुरषोत्तम राउत अमित सिंह, सुमेश कुमार पाणी, संदीप सिंह, प्रवीण, संदीप पांडेय, नवीन दास, रौशन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





