
जमशेदपुर : एनआरबी फाउंडेशन एवं भव्या इंटरनेशनल द्वारा अंतराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन व इंडियन बेस्टीज अवार्ड 2021 का बीते सोमवार को राजस्थान के जयपुर में भव्य आयोजन हुआ. अखिल भारतीय वैश्य महासभा शास्त्रीनगर जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन और इंडियन बेस्टिज अवार्ड 2021 के शुभ अवसर पर जमशेदपुर की आरती श्रीवास्तव को साहित्य व लेखनी के लिए गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट देकर इंडियन बेस्टीज अवार्ड 2021 से नवाजा गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस कार्यक्रम में देश विदेश की जानी-मानी 200 हस्तियों को साहित्य, कला, समाजसेवा, शिक्षा, फैशन, ज्योतिष, क़ृषि, नृत्य, संगीत, मीडिया पत्रकारिता, मेडिकल सांइटिस्ट सभी क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया. ढोल नगाड़े व तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथी के तौर पर राज्य के खाद्य परिवहन मंत्री ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में प्रख्यात समाजसेवी और पत्रकार पवन कुमार और डा परिन सोमानी (लंदन यूनाइटेड किंगडम) समेत अन्य लोग मौजूद थे.




