
जमशेदपुरः स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर मानगो नगर निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए नगर निगम ने इस साल कुछ अलग करने की सोची है. शहर के इंट्री प्वाइंट पर सेल्फी प्वाइंट बनाने की तैयारी चल रही है. जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि शहर के इंट्री प्वाइंट पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जायेंगे. (नीचे भी पढ़े)
इसके लिए आई लव जमशेदपुर या आई लव मानगो जैसे बोर्ड लगाए जायेंगे. इसके अलावा इंट्री प्वाइंट पर साफ -सफाई पर भी ध्यान दिया जाएगा ताकि लोग वहां खड़े होकर सेल्फी ले सके. उन्होंने बताया कि मानगो स्थित गांधी मैदान को भी नए लुक देने की तैयारी चल रही है. गांधी मैदान में पेड़- पौधे लगाए जाएंगे. मुख्य चौक -चौराहों को भी नया रूप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इन सभी कामों को लेकर टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. जल्द ही काम की शुरुआत भी होगी.




