
चाईबासा : एसआर रूंगटा ग्रुप, चाईबासा की ओर से झींकपानी प्रखण्ड अन्तर्गत नवांगांव पंचायत के गुड़ा गांव में गरीब, असहाय वृद्ध, विधुर-विधवा एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच किशन ठाकुर (सीएसआर) के द्वारा 200 जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर किया गया। किंजल केयर्स विकास समिति, यंगस्टार्स वॉइस, गुड़ा शाखा के भाष्कर गोप के द्वारा जरूरतमंदो के बीच कंबल उपलब्ध कराने एवं लोगों के बीच वितरित होने से एसआर रूंगटा ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुनाथ गोप ने भी एसआर रूंगटा ग्रुप के द्वारा सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी। इस अवसर पर ग्रामीण मुण्डा जयसिंह बालमुचू, चन्द्रमोहन गौड़, संजय कुमार गोप, मोतीलाल गोप, भागीरथी गोप, निराकर गोप, रूपेष कुमार पान, पूर्णचन्द्र दास, रवि सतकर्म तथा 18 महिला समूहों के सदस्य समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



