
रांची : भारत सरकार के हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अपने एक नये आदेश में हज यात्रियों के लिए तय उम्र सीमा को बढ़ा दिया है. जामताड़ा विधायक और झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि पूर्व में आयु सीमा 65 साल थी, जिसको बढ़ाकर 70 प्लस कर दिया गया है. हज कमेटी ऑफ इंडिया के फैसले के बाद हजारों 65 साल से अधिक उम्र के हज यात्रियों में खुशी की लहर है. अब उनके सामने उम्र सीमा का जो रोक था, वह हट गया है. इससे अब वे हज यात्रा पर जा सकेंगे. इरफान अंसारी ने बताया कि पहले के पैसलों से 65 साल से ऊपर के हज यात्रियों में काफी दुख होता था. नये आदेश से मायूसी होती थी, जिसको लेकर आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार और हज कमेटी ऑफ इंडिया को पत्र लिखा गया था. इसके आधार पर केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने इसको मंजूरी दे दी है. इसका लाभ सारे बुजुर्गों को मिल जायेगा. इसको लेकर इरफान अंसारी द्वारा कांसुलेट जेनरल ऑफ जेद्दा को भी पत्र भेजा था.





