
जमशेदपुर : सांझी आवाज संस्था ने सदस्यों के घरों पर केशरी निशान लगाने की सेवा शुरू की है. सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह सोमू ने अपने घर पर केशरी निशान लगाया. साथ ही संस्था के चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, कमलजीत भाटिया, गुरदयाल सिंह ने भी अपने घरों पर केशरी निशान लगाये. गौरतलब है कि विश्व के सिख दिसंबर के पखवाड़े को शहीदी को याद करते है, इसकी शुरुआत 15 दिसंबर (पोह का महीना,सिख कैलेंडर) से होती है. जिसमें सिखों के इतिहास में सबसे बड़ी जंग छिड़ी थी. इस पखवाड़े में दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना सरवंश वार दिया, यह सिख इतिहास की सबसे बड़ी कुर्बानी व गौरव का पल है. इसलिए दिसंबर के पखवाड़े में सिख शहीदों को याद करते है,उन्हीं शहीदों की याद में सभी संगत अपने घरों पर केशरी निशान लगाते है. साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी संगत से इन दिनों जपु जी साहिब के पाठ भी किया जाएगा.





