
जमशेदपुर : जमशेदपुर में संयुक्त युवा संघ की ओर से रेल मंत्री अश्विन वैभव का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान संघ की ओर से रेल मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने बताया कि रेलवे के अधिकारी साजिश के तहत रेलवे और एनटीपीसी की बहाली में बिहार और यूपी के छात्रों को साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है, ताकि अपने लोगों को बहाल कराया जा सके. गौरतलब है कि पिछले दिनों रेलवे की परीक्षा को लेकर बिहार और यूपी में छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया था, जिसके बाद रेलवे ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुतला दहन करने वालों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष धीरज चौधरी, शुभम कुमार, मोहन दास, विक्की तारवे, देवेश शुक्ला, मनीष प्रसाद, संदीप कुमार, कन्हैया चौधरी, डोमा, रोहित शर्मा, विवेक मित्रा, धीरज सिंह, कृष्णा महतो, आमिर खान, सूरज शाह, राजा, अमन शर्मा, मनीष कुमार, शुभम प्रसाद व अन्य शामिल थे.





