
कांड्रा : शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने कांड्रा में ग्रामीण जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए 31 जनवरी तक सभी कार्ड धारियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने संधारण पंजी, स्टॉक रजिस्टर से लेकर उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की. इसके अलावा उन्होंने सभी दुकानदारों को समय पर लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.





