
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब पुलिस ने मौके पर मौजूद ऑटो चालकों का चालान काटना शुरू कर दिया. ऑटो चालक चालान काटने का विरोध करने लगे और जमकर हंगामा किया. हंगामे के दौरान चौक पर जाम की स्थिति बन गई. सूचना पाकर प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह और थाने थानेदार मौके पर पहुंचे और ऑटो चालकों को समझाकर मामला शांत कराया. दरअसल, साकची गोलचक्कर पर कई ऑटो चालक अपने ऑटो को आड़ा तिरछा कर सड़क पर ही खड़ी कर पैसेंजर को बैठाते है. इससे सड़क पर जाम लगने लगता है. पुलिस द्वारा चालकों को सड़क पर ऑटो खड़ा नही करने की चेतावनी भी दी गई है पर ऑटो चालक फिर भी सड़क पर ऑटो खड़ी करते है. इसको लेकर शनिवार की शाम को ऑटो चालकों का चालान काटने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा.




