
जमशेदपुर : तेलुगु यूथ फ़ेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कुशल राजू, श्रीनिवास राव, संतोष राव, रामू राव, मुरली राव, शेखर राव, सीनू राव, पप्पू राव सहित तेलुगु समाज के अन्य गणमान्य साथी उपस्थित थे. विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर उनसे विस्तृत चर्चा हुई. इस भेंटवार्ता में समाज में उनके द्वारा की जा रही कार्यों व सेवाओं के विषय से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया और आने वाले समय में नमन द्वारा देशभक्ति के कार्यक्रम को और भी गति देने हेतु अपने सक्रिय योगदान देने का आश्वासन टीवाईएफ द्वारा उनको दिया गया. टीवाईएफ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से वे अत्यंत प्रभावित हुए. उन्होंने यूथ फेडरेशन को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की जरूरत होने पर श्री काले उनके साथ खड़े रहेंगे. तेलुगु समाज में फेडरेशन द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया है कि जरूरतमंद बस्ती क्षेत्रों में भी अपने सेवा कार्यों को विस्तार दें. समाज के प्रति अपने कर्तव्य के महती निर्वाहन का जो बीड़ा फेडरेशन ने उठाया है, उसके लिए तमाम सदस्यों एवं पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनायें दी.



