
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कुज्जू थानांतर्गत पटना-रांची मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दुर्घटना में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि चार युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तीनों मृतक रामगढ़ के सांडी के निवासी थे. बताया जाता है कि एक कार में सात युवक सवार होकर कहीं जा रहे थे. सातों नाबालिग बताये जाते हैं. कार तेज रफ्तार में थी. उसी दौरान पटना-रांची मार्ग पर पलट गयी. दुर्घटना में सातों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को स्थानीय होल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन युवकों को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चार युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दूसरी स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है.



