
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने रविवार को पिछले शनिवार को कदमा में क्षतिग्रस्त की गयी हनुमान प्रतिमा को मंदिर पहुंच कर देखा. इस दौरान उन्होंने घटना पर विरोध जताया. इससे पूर्व भी शरारती तत्वों के द्वारा मंदिर को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया था. झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के घर से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी में यह घटना हुई. अभय सिंह ने कदमा थाना प्रभारी से कहा कि वे मामले का उद्भेदन अविलंब करें. अभय सिंह ने इसे जनता और हिंदू भावनाओं के साथ क्रूर मजाक बताया. उन्होंने कहा कि पूरे शहर में मंदिरों के ताले तोड़े जा रहे हैं. अपराधियों का मनोबल आसमान पर है. अपराधियों व शरारती तत्वों का प्रशासन से भय उठ चुका है. सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. प्रशासन हेलमेट चेकिंग में ही परेशान है और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति दयनीय है. (नीचे भी पढ़ें)

अभय सिंह ने कहा कि स्वयं राज्य के मंत्री स्वीकारते हैं कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. राजधानी से लेकर जमशेदपुर तक की स्थिति बहुत ही विकराल बन चुकी है. थाना प्रभारी को अल्टीमेटम देते हुए अभय सिंह ने कहा कि इसका उद्भेदन अगर नहीं हुआ तो विवश होकर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे. इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. (नीचे भी पढ़ें)

बताया गया है कि थाना प्रभारी ने दूरभाष पर कहा है कि वह सीसीटीवी कैमरा 8 से 10 दिनों के अंदर लगाएंगे. साथ ही टीम काम करेगी और साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी लोगों की गिरफ्तारी अवश्य की जायेगी. इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, बच्चे लाल भगत, लल्लन चौहान, संजय सिंह, बबलू नायक, लोकनाथ त्रिपाठी, समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



