जमशेदपुर : देसी महीनों के अनुसार माघ माह की संग्राद (संक्रांति) के अवसर पर आगामी 14 जनवरी को साकची गुरुद्वारा परिसर में एक दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने गुरुवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को गुरुद्वारा परिसर में महान कीर्तन दरबार का अयोजन होगा. सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक कथावाचक ज्ञानी रंजीत सिंह कथा करेंगे, जबकि 11.30 से 12.30 तक ज्ञानी चरणजीत सिंह जी चन्न, अलवर वाले मधुर गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे. कीर्तन दरबार की समाप्ति एवं अरदास के बाद संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर बरतेगा. गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले एवं शमशेर सिंह सिद्धू ने समूह साध संगत से कीर्तन दरबार में शामिल होकर गुरु घर का आशीष प्राप्त करने की अपील की है.




