जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा राजस्थान सेवा सदन के चिमनलाल द्रोपदी देवी फैमिली ट्रस्ट तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 667वां नेत्र शिविर हाथी मार्का सरसो तेल उत्पादन करने वाली कम्पनी बीपीऑयल मिल्स सेल्स डिपो जमशेदपुर के संयोजन में 14 से 16 जनवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा. 14 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा, इन मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण 15 जनवरी को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा. सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी. शिविर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि नेत्र ज्योति महायज्ञ-2023 के साथ एक बेहतरीन शुरुआत हो चुकी है, अब अप्रैल महीने तक लगातार 15 नेत्र शिविरों का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि नवम्बर 2022 से जनवरी 2023 के अंतिम शिविर तक 1200 नेत्र रोगियों को कम्बल प्रदान किया जाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक एक हजार से अधिक कम्बल का वितरण हो चुका है.





