जमशेदपुर : टाटा स्टील, कॉरपोरेट सर्विसेज और झारखंड परिवहन विभाग की ओर से जमशेदपुर ट्रांसपोर्टनगर ट्रस्ट के बर्मामाइंस शाखा में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया. जिसमें मुख्य रुप से झारखंड परिवहन निगम के सड़क प्रबंधक प्रकाश गिरी, नवीन कुमार सिंह एवं टाटा स्टील के कंप्लायंस विभाग और सोसाइटीज के प्रमुख निशीथ कुमार सिन्हा ने इस अभियान की शुरुआत की. श्री गिरी द्वारा भारी वाहनों के ड्राइवरों को सड़क पर किस-किस नियमों का पालन करना चाहिए उसे विस्तार से बताया गया. इस अभियान में टाटा मेन हॉस्पिटल के डॉक्टर राकेश कुमार सिंह और आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुमन दास द्वारा 22 ड्राइवरों का हेल्थ चेकअप तथा आंख की जांच की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा स्टील के पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह, नईम, नियाज और जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट के तरफ से प्रदीप पाराशर, अमित पांडे, मयंक बरियार, अखिलेश झा, निहार मोहंती, मनोरंजन सेनापति, मनीष झा एवं अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम का समापन निशीथ सिन्हा द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया.





