जमशेदपुर: जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम मैदान में खेले गए रणजी मैच में शुक्रवार को झारखंड की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 44 रनों से हराकर पूरे पांच अंक अर्जित कर लिए. इस जीत के साथ झारखंड की टीम अपने ग्रुप के अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी. इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के खिलाफ झारखंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 103 रन पर ही सिमट गयी. जवाब में छत्तीसगढ़ टीम ने 113 रन का स्कोर बनाया.पहली पारी में छत्तीसगढ़ टीम को 10 रन की बढ़त मिली. लेकिन दूसरी पारी में झारखंड के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 366 रन का स्कोर खड़ा किया. छत्तीसगढ़ को 356 रनों का लक्ष्य मिला.(नीचे भी पढ़े)
जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम 312 रन ही ढेर हो गयी और झारखंड ने यह मैच आसानी से जीत लिया. झारखंड की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अनुकूल राय ने पांच खिलाड़ियों का पवेलियन का रास्ता दिखाया. छत्तीसगढ़ के अमरदीप खरे ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. खरे ने 151 रनों की शानदार पारी खेली. शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का अवार्ड दिया गया.




