जमशेदपुर: टाटा स्टील के एलडी 3 टीएससीआर का जेडीसी का वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के वीपी चैतन्य भानु, विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इस मौके पर जेडीसी के क्रियाक्लापों के बारे में चेयरमैन शिवरंजन कुमार और वाइस चेयरमैन रविंद विजय शंघवई ने जानकारी दी. पिछले दो सालों में प्रोडक्शन, सामाजिक, सुविधा के क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों को रखा. सीआरएम के चीफ अजय कुमार झा ने कस्मटर फीड दी जबकि आई ब्लास्ट फर्नेस चीफ जीएसआर मूर्ति ने भी फीडबैक दिया.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान कई सारे सवाल जवाब भी हुए. प्रश्न- उतर के दौरान में कर्मचारियों ने बिष्टुपुर डीबीएमएस स्कूल के समीप चार पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक, बर्मामाइंस गेट से लेकर केबुल कंपनी गेट तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग, उल्टी दिशा में वाहनों का परिचालन, एग्रिका फ्लैट के निचले इलाकों में पानी, कीचड़ की समस्या का मामला उठाया. टाटा स्टील यूआइएसएल के सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा ने जिला प्रशासन से बात कर इस दिशा में पहल करने की बात कहीं. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)

विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए टीम को युवा बताते हुए बेस्ट जेडीसी अवार्ड का दावेदार बताया. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में एलडी 3 के एक्सपेंशन प्लान के बारे में बताया और निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी. अंत में धन्यवाद ज्ञापन वाइस चेयरमैन रविंद्र विजय शंधवाई ने किया. कार्यक्रम में यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, महामंत्री सतीश सिंह, हरिशंकर सिंह, शाहनवाज आलम, शत्रुधन रॉय, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सरोज सिंह, नितेश राज, अजय चौधरी हेड स्तर के अधिकारी तथा एचआर के लोग उपस्थित थे.




