चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांव में शनिवार को तिलका मांझी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक समीर महंती सामिल हुए. श्री महंती ने विभिन्न गांव में जाकर बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक ने बाबा तिलका मांझी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों से कहा की सभी उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताएं मार्ग पर चलें तभी क्षेत्र और समाज का विकास होगा. (नीचे भी पढ़ें)
श्री महंती ने प्रखंड के लोहामालिया, जोभी, रघुनाथपुर, गंगा, बड़ियागजाड़, चौठिया और कालापाथर गांव में जाकर बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. मौके पर झामुमो प्रखंड सह प्रमुख धनंजय करुणामय, 20 सूत्री अध्यक्ष साहेवराम मांडी, सचिव बलराम महतो, अमर हांसदा, निर्मल महतो, श्याम मांडी, बुबाई दास, मुखिया मोहन सोरेन, दसरथ हांसदा, बबलू मुर्मू, सुनील हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.



