गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में शुक्रवार को तेजस्विनी परियोजना के तहत स्टडी सेंटर का उद्घाटन हुआ. इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कई अधिकारी उपस्थित रहे. अतिथियों ने फीता काटकर स्टडी सेंटर का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के लिए यह एक उत्तम और सुव्यवस्थित जगह होगी, जहां बच्चे पढ़ेंगे एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ेंगे. वहीं खुला सत्र में एजीवाईडब्ल्यू, सीसी वाई एफ ने एकेडमिक क्लास से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका उपस्थित अधिकारियों ने उत्तर दिया. बता दें कि उक्त तीनों केंद्रों पर क्षेत्र की ड्रॉपआउट किशोरियों व युवतियों को शिक्षित बनाया जायेगा. अधिकतर किशोरियां व युवतियां दसवीं कक्षा में शिक्षा प्राप्त करेंगी.





