जमशेदपुर : घाघीडीह ऑब्जर्वेशन होम में ‘लेट्स मेक अ डिफरेंस’ एवं जमशेदपुर वूमंस क्लब की तरफ से एक नैतिक पुनरुत्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंचगनी, दिल्ली, नागपुर एवं कोलकाता से लोग पहुंचे. इस कार्यक्रम में नैतिक मूल्यों पर बातचीत हुई, जैसे कि ईमानदारी, निःस्वार्थ भावना, प्रेम एवं नीरवता. (नीचे भी पढ़ें)

सबसे पहले ईमानदारी पर सवाल उठाए गए और ऑब्जर्वेशन होम में रह रहे बच्चों से पूछा गया कि क्या तुम अपनी जिंदगी ईमानदारी से जीते हो, क्या तुमने बेईमानी की है, अगर की है तो क्या तुम्हें गलती का आभास होता है. इस कार्यक्रम के माध्यम से कई बच्चे मंच पर आये और उन्होंने बताया कि उन्हें बुरा लगता है कि उन्होंने ऐसे कार्य किये हैं, जिनकी वजह से वे आज उस ऑब्जर्वेशन होम में हैं. अपने परिवार से दूर हैं, अपने मां बाप को उन्होंने दुखी किया है और समाज के लिए बोझ बन गए हैं. बाहर जाकर एक एक दूसरी जिंदगी जीना चाहते हैं व पढ़ना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं. यह कार्यक्रम का पहला दिन था और इसके दौरान डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने से इन बच्चों से सुना कि किस तरह से वह अपनी जिंदगी में बदलाव लाना चाहते हैं. दो दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को समापन होगा. इसमें कार्य के मुख्य संचालक विरल मजूमदार दिल्ली से आए हैं और जमशेदपुर वीमेंस क्लब की श्रद्धा अग्रवाल और ममता अग्रवाल भी मौजूद रहीं.





