जमशेदपुर : टाटा स्टील और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा का 184 वा जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. इसका मुख्य कार्यक्रम टाटा स्टील के मुख्य वक्त गेट में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा मौजूद थे. टाटा संस के संस्थापक जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा को वर्क्स मेन गेट पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन समेत तमाम अधिकारियों और विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर विभिन्न कंपनियों और प्लांट की ओर से झांकियां भी प्रस्तुत की गई. मुख्य द्वार पर श्रद्धांजलि देने वालों में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के अलावा पूर्व एमडी जेजे ईरानी की पत्नी डेज़ी ईरानी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी दोनों महामंत्री सतीश सिंह डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत तमाम ऑफिस बियरर और मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय समेत अन्य लोगों ने संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की. टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉक्टर टी मुखर्जी भी इसमें शामिल थे. एक-एक कर यहां से झांकियां निकाली गई और सभी कंपनी और प्लांट के प्रमुखों ने अपनी ओर से एक संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. (नीचे भी पढ़ें)

झांकी में टाटा मेन हास्पिटल (टीएमएच) टीम की ओर से जमशेदपुर के संस्थापन को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉक्टर सुधीर रॉय ने श्रद्धांजलि दी. टाटा स्टील यू आईएसएल ने ऋतुराज सिन्हा और रघुनाथ पांडे ने श्रद्धांजलि दी. जमीपोल की ओर से पीके घोष और पीएस रेड्डी, टीआरएफ की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर यूके सिंह और उमेश कुमार सिंह, टीसीआईएल की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर आरएन मूर्ति, टाटा पिगमेंट की ओर से अनिल कुमार सिंह हरसाना, टाटा ऐसेट मैनेजमेंट की ओर से अनुल वर्मा, टीएसएलपी की ओर से अशीष अनुपम, सुधीर मेहता, टाटा एआईए की ओर से डायरेक्टर ऑफ कंपनी के शाहिद खान और देवराज नाव, टाटा एआईजी, टाटा ब्लूस्कोप की ओर से डॉ आशीष भादुरी, टाटा प्रोजेक्ट की ओर से सन्थम, हिमालयन की ओर से सुरेश्वर सिंह, इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की ओर से अभिजीत नालोटी, टाटा कैपिटल लिमिटेड की ओर से वर्षा एम, ग्रुप फाइनेंस की ओर से संजीव नंद ऑर्डर सुमिता शाह, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की ओर से बीपी अत्रृल संयल की झांकी निकली और संस्थापक को श्रद्धांजलि दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

अंत में संस्थापक को श्रद्धांजलि नोएल टाटा, डॉक्टर टीम मुखर्जी, टीवी नरेंद्रन, डेज़ी ईरानी, सुभ्रा मुखर्जी, रूचि नरेंद्रन, यूनियन की ओर से आरवीबी सिंह, रघुनाथ पांडे, पीएन सिंह, आर्य रवि प्रसाद, संजीव कुमार चौधरी, शैलेश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, शाहनवाज आलम, शत्रुघन कुमार रॉय, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, नितेश राज, अजय कुमार चौधरी, सरोज कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि दी. वही टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडे और शिव लखन सिंह ने श्रद्धांजलि दी.




