
रांची : झारखंड सरकार ने 2 बड़े बदलाव किए हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के पद पर वंदना डाडेल को पदस्थापित कर दिया गया है. इसके अलावा जितेंद्र कुमार सिंह को उद्योग विभाग का सचिव का प्रभार दिया गया है जो अभी उद्योग निदेशक हैं. वंदना डाडेल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग के साथ प्रधान सचिव गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग का भी प्रभार देखेंगी. राजीव अरुण एक्का को हटाने के बाद से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद खाली था जिनकी जगह पर वंदना डाडेल को पदस्थापित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वंदना डाडेल 1996 बैच के आईएएस अधिकारी है. वर्तमान में वह कार्मिक सचिव थी उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. दूसरी ओर उद्योग निदेशक के पद पर पदस्थापित जितेंद्र कुमार सिंह को उद्योग विभाग का प्रधान सचिव का भी प्रभार दे दिया गया है. वे एमडी जिआडा के भी प्रभार में रहेंगे. उनके पास माइनिंग कमिश्नर का भी प्रभार होगा.



