घाटशिला : घाटशिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ एडीजे के के शुक्ला सहित अन्य न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एडीजे केके शुक्ला ने कहा कि वादो का त्वरित निष्पादन कराने का सबसे सरल और आसान तरीका लोक अदालत है. लोक अदालत के माध्यम से हर प्रकार के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाता है इसमें अधिक से अधिक लोग अपने वादो का निष्पादन कराएं. (नीचे भी पढ़े)

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निष्पादन करने के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था. इसमें प्रथम बेंच में एडीजे केके शुक्ला के अलावा पैनल अधिवक्ता सुनील सिंह सहित न्यायालय के कर्मचारी शामिल थे. दूसरे बेंच में एसीजेएम सुशीला सेरेंग पैनल अधिवक्ता दीप्ति सिंह तथा तीसरे बेंच में एसडीजेएम अमित आल्डा एवं पैनल अधिवक्ता सुप्रीति अधिकारी शामिल थे. न्यायाधीशों के द्वारा कुल 283 मामलों का निष्पादन करते हुए 61,05,974. रुपये का रुपये का राजस्व की हुई प्राप्ति.



