रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक सोमवार 26 जून को होगी. झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम चार बजे होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से दी गयी. कैबिनेट के बैठक में मंत्री जगरनाथ महतो की जगह मंत्री पद पर किसको आसीन कराया जाये.(नीचे भी पढ़े)
इस पर भी फैसला लिया जा सकता है. हालांकि, यह क्षेत्राधिकार मुख्यमंत्री के पास है कि वह मंत्री किसको बनायेंगे, लेकिन कैबिनेट में इस पर भी चर्चा हो सकती है. नियोजन नीति को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है.




