जमशेदपुर : मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के महल इन के सभागार में आजाद नगर थाना शांति समिति की एक बैठक मस्जिदों के इमामों के बीच ईद उल अजहा बकरीद को लेकर आवश्यक बैठक बुलाई गई. इसकी अध्यक्षता में पटमदा सर्कल के डीएसपी सुमित कुमार ने की, जिसमें मुख्य रूप से आजाद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार, मानगो नगर निगम की परीक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार, मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर राहुल कुमार, एमओ अकादेमी के इमाम अनीसुर रहमान, मेंहदी मस्जिद के इमाम खास तौर से उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में त्योहार को शांति पूर्व मनानेक की बात कही गई. एमओ अकादमी मदीनतुल उलूम मस्जिद के इमाम अनीसुर रहमान ने कहा कि किसी भी तरह के प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नही की जाएगी. जो भी कुर्बानी हिंदुस्तान के कानून के हिसाब से जायज है जैसे बकरा,बकरी, भेड़ आदि की ही कुर्बानी दी जाएगी. नगर निगम में कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा के कुर्बानी के बचे हुए अवशेष को नगर निगम द्वारा चिह्नित जगहों पर ही डालें, ताकि गंदगी इधर उधर ना फैले.(नीचे भी पढ़ें)
डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि सभी के द्वारा हर एक त्योहार को बहुत भाईचारगी से मनाया जाता है और ये उम्मीद की जाती है कि इस बार भी ईद उल जुहा बहुत साफ सफाई एवं भाईचारे के साथ मनाया जायेगा और क्षेत्र में सभी जगह स्थिति के नियंत्रण करने की लिए स्पेशल फोर्स की तैनाती की जाएगी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, सरदार जसवंत सिंह, मोइनुद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज, ताहिर हुसैन, मास्टर सिद्दीकी, हाजी फिरोज असलम, हाजी अब्दुल हाफिज, अबरार आलम, आजाद अंसारी, मास्टर सिराज, फरजाना शफी, सिद्दीक अली खास तौर पर मौजूद थे। इसी तरह मानगो में भी ग्रीन सेलिब्रेशन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.




