जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार शुक्रवार देर शाम 8 बजे के करीब अपने बंगलो के बगीचे में टहल रहे थे. इसी दौरान उनकी नज़र बगीचे में मौजूद एक सांप पर पड़ी. साप दिखाई देने के बाद जुस्को सहयोग केंद्र को इसकी सूचना दी गई. वहां से स्नेक कैचर चंदन पाठक को सूचित किया गया. सूचना पाकर पहुंचे चंदन पाठक ने सोनारी रोड स्थित एसएसपी आवास पहुंच कर उक्त सांप को रेस्क्यू कर वहां से निकाला. वह अत्यंत ज़हरीला कोबरा सांप था जिसे सावधानी पूर्वक रेस्क्यू किया गया. बाद में उसे दलमा के जंगलों में छोड़ दिया गया.



