जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर क्राइम के एक मामले में हरदोई जेल में बंद राम मोहन राय को शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट के आदेश पर उसे साथ लेकर शहर पहुंचे, उसे जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -2 आभाष वर्मा की अदालत में पेश किया।मामले में प्रोडक्शन कराने के बाद उसे साकची जेल भेज दिया. राम मोहन राय के खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 31/2020 जमशेदपुर न्यायालय में लंबित हैं. आरोपी राम मोहन राय को हरदोई जेल से 26 सितंबर 2022 को गूगल मीट के जरिए मामले प्रोडक्शन कराया गया था. शुक्रवार को आरोपी को सशरीर पेशी कराया गया. (नीचे भी पढ़ैें)
क्या हैं मामला :-
घटना 11 मार्च 2020 की हैं, तत्कालीन टेल्को थाना प्रभारी रैफायल मुर्मू ने साइबर थाना कांड संख्या 31/2020 दर्ज करते हुए बताया था कि घटना के दिन वह टेल्को थाना प्रभारी के पद पर थे. तभी उनकी मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाला अपने को एसपी मनोज कुमार सिंह बताया और बोला कि वह एक कैदी को खोजते हुए जमशेदपुर पहुंच गए हैं. फोन पर पूछा कि बिरसानगर थाने में कौन हैं. तब उन्होंने बोला कि हम ही हैं. कथित एसपी ने बोला कि किसी के पास अगर नेट बैंकिंग है तो उन्हें तत्काल रूपए भेजे. तब थाने दार ने दो पुलिसकर्मी के नेट बैंकिंग के माध्यम से क्रमश: 15 हजार और 30 कुल 45 हजार रूपए भेज दिया. रूपए भेजने के बाद जब फोन किया तो मोबाइल स्वीच ऑफ पाया. इस प्रकार साइबर अपराधियों के हाथ थाने दार ठगी का शिकार हो गया था.



