जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा के प्रचार प्रसार के साथ यात्रा की जानकारी अधिक से अधिक यात्रा में जाने हेतु इच्छुक शिव भक्तों को मिले इस संदर्भ में पोस्टर का विमोचन कदमा के रंकनी मंदिर में माता रंकणी की पूजा आराधना कर बोल बम के नारों के साथ विधिवत किया गया . बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि आगामी 16 जुलाई को कदमा, सोनारी, और मानगो के कुल 1000 कांवरियों का जत्था निशुल्क बस छोटी ,गाड़ी और ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज रवाना होंगे. (नीचे भी पढ़े)
विकास सिंह ने कहा प्रत्येक वर्ष सोनारी और कदमा के लोग जाने के लिए संपर्क करते थेलेकिन साधन और सुविधा कम रहने के कारण उन्हें ले जाने में असमर्थता रहती थी. इस वर्ष तीन माह पूर्व से ही संघ के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है जिसके संदर्भ में सुल्तानगंज से लेकर देवघर के बीच में पड़ने वाले सारे धर्मशालाएं आवश्यकतानुसार आरक्षित किए गए है . कदमा, सोनारी के वैसे लोग जिसे बाबा नगरी सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा नगरी देवघर जाने की इच्छा है लेकिन किसी ना किसी कारण से वें नहीं जा पा रहे हैं वैसे लोगों को चयनित कर संघ इस बार अपने संसाधनों के साथ सुल्तानगंज लेकर जाएगा. कदमा सोनारी के लिए अरविंद महतो को संयोजक बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
कदमा के रंकणी मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा करके बोल बम के नारे के साथ पोस्टर का विमोचन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रुप से विकास सिंह ,अरविंद महतो, किशोर बर्मन ,चितरंजन वर्मा ,केपी सिंह ,भीम सिंह, सुभाष सिंह,गणेश मछुआ, बलवीर कुमार ,शिव राय, शिवराज सिंह,सुरेश पटनायक, अमित दास, दिलीप कुमार, रामजतन कालिंदी, साहेब कुमार, आशीष मछुआ, रोहित कालिंदी, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा अजय लोहार ,महेंद्र कालिंदी, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे.




