जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाथीबिंधा निवासी 19 वर्षीया युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी 45 वर्षीय योगेंद्र कर्मकार गांव का ही निवासी है. पीड़िता के पिता ने थाने में एफआइआर दर्ज कराई है. पिता ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई की सुबह योगेंद्र उसके घर में घुसकर उसकी 19 वर्षीया बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान घर वालों ने उसे देख लिया. लेकिन मौका पाकर योगेंद्र वहां से भाग निकला. शनिवार रात को वह बस्ती में ही घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया. पुलिस आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की तैयारी में जुटी है.



