
गालूडीह : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे शनिवार की सुबह गोलमुरी के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों की सूचना पर एमजीएम पुलिस बड़ाबांकी पुल पहुंची. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव के कुछ ग्रामीण सुबह टहलने के लिए गए थे. इस दौरान पुल के नीचे देखा तो स्वर्णरेखा नदी किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था, जिसकी शिनाख्त की गयी तो पता चला कि वह युवक गोलमुरी केबल टाउन का रहने वाला शिवा है, जो ट्रांसपोर्ट का काम करता था. (नीचे भी पढ़ें)

शव के पास एक मोबाइल और कुछ दूरी पर सड़क किनारे झाड़ी में एक एक्टिवा स्कूटी संख्या जेएच05बीएल-2235 भी पड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार शाम अपना जन्मदिन मनाने दोस्तों के साथ बड़ाबांकी गया था. यह हत्या है या दुर्घटना इसकी जांच पुलिस कर रही है.



