
चाकुलिया : चाकुलिया के 29 कांवरियों के दल को शनिवार को विधायक समीर महंती ने नागानल मंदिर से बाबा धाम के लिए रवाना किया. इस जत्थे में दो महिलाएं भी शामिल हैं. रवाना होने के पूर्व कांवरियों ने नागानल मंदिर में पूजा अर्चना की. पुजारी अभिषेक पति ने कांवरियों से पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद सभी वाहन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. सुल्तानगंज से कावर लेकर सभी बाबा धाम आएंगे और जलाभिषेक करेंगे. कांवरियों के इस जत्थे में राजेश सिंह, राज कुमार सिंह, श्याम मिश्रा, रोहित महतो, राजीव महतो, समरजीत बारीक, आनंद सिंह, अंगद सिंह, राकेश नमाता, साहेब दास, लाल्टू दास, रिंकू सिंह, विक्की री, सोनू नमाता, राजेश नमाता, सुप्रिया बारिक, मौसमी पाल समेत अन्य उपस्थित थे.



